जल्द ही सैकड़ों पदों पर सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Spread the love

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही सैकड़ों पदों पर सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों की भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के तहत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जिला पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 तथा  महिलाओं के133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने का अधियाचन अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग उत्तराखण्ड को भेजा है।

बता दें, युवा लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे। बीते छह साल में पुलिस विभाग में सिपाहियों की नई भर्तियां नहीं हुई थीं। पिछले दिनों बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर उम्र बढ़ाओ अभियान नाम देकर सेल्फी अभियान भी चलाया था। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने यह राहत भरी खबर दी है।

Related posts