उत्साह के साथ मनाया गया आदिकवि आचार्य भानुभक्तजी के 208 वाँ जन्मजयंती समारोह

Spread the love

देहरादून।गोर्खाली सुधार सभा में आदिकवि आचार्य भानुभक्तजी के 208 वाँ जन्मजयंती समारोह गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में बुधवार को भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभा के सम्मानित अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री , उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, पूर्व राज्यमंत्री लै०टी०डी०भूटिया, कर्नल डी०एस०खड़का ,कै० आर०एस०थापा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अध्‍यक्ष जीने इस पावन अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ भी दीं। प०गोविंद प्रसाद पंथीजी ने उनके ’जीवन परिचय’ एवं काव्य रचनाओं से विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि आचार्य भानुभक्त आचार्य का जन्म- विक्रम सम्वत् 1871 की 9 गते(13 जुलाई 1874)को चुदिरम्दा ,तनहु नामक स्थान में हुआ था द्य नेपाली भाषा, संस्कृति एवं एकीकरण मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।’ष्वधुशिक्षाष्’ उनकी एक सुप्रसिद्ध रचना है ,जिसमें उन्होंने महिलाओं को समाज में योग्य स्थान एवं अग्रणी पंक्ति में रखने प्रयास किया है।

द्जातीय एकता, राष्ट्रीय पहचान , सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम की भावना और शक्ति प्रदान कराने में उनका बहुत बड़ा एवं ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने ’रामचरितमानस’ ’(रामायण)’ का सरल नेपाली भाषा में अनुवाद किया , जिसे ’रामायण मार्फत’ का नाम दिया , जिसका आज भी घर-घर में सस्वर पाठ किया जाता है द्य यह उनकी सबसे अमूल्य कृति( रचना) है। सम्पूर्ण गोर्खाली समाज उन्हें आदिकवि के रूपमे याद करता रहेगा द्यउनकी मुख्य रचनाएँ ’प्रश्नोत्तरी, वधुशिक्षा, भक्तमाला , रामगीता काव्य आदि प्रमुख हैं’।

मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि इस अवसर पर सभा के अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्‍वारा ’इन युवा खेल प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया’।१)मा० उदित राना (स्वर्ण पदक विजेता , नेशनल यूथ स्पोर्टस एथलेटिक्स)’२)मा० नमन मल्ल ,स्वर्ण पथक विजेता ( आगरा ताज ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप -2022)’३)प्रियांशु गुरूंग, रजत पदक( फुटबाल चैम्पियनशिप , गोवा)’’रजत पदक (फुटबाल ,नेपाल)’सभा के कोसैली सांगितिक समूह एवं श्री देविन शाही ने गीतों की प्रस्तुति दीं।

इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभाके समस्त शाखा अध्‍यक्ष ,महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री कर्नल आर०एस०क्षेत्री, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री,कर्नल माया गुरूंग चैधरी, सचिव श्री मधुसूदन शर्मा, सांस्‍कृतिक सचिव कै०वाई बी० थापा, खेल मंत्री प्रीतम सिंह थापा ,श्री वी०पी०ढकाल सूश्री विनय गुरूंग, श्री जितेंद्र खत्री एवं अन्य महानुभावजन उपस्थित थे।

Related posts