सेवा दल की बैठक पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में संपन्न हुई

Spread the love

देहरादून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की बैठक मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 1 जनवरी 2022 अंग्रेजी वर्ष के प्रथम दिन सामूहिक रुद्राभिषेक करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया की अंग्रेजी नववर्ष के प्रथम दिन प्रातः भोर में पवित्र गंगा जल, दूध, दही, घी, चरणामृत इत्यादि पूजा की सामग्रियों के साथ भगवान भोलेनाथ का श्री रुद्री पाठो के वैदिक मंत्रोचार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा।

जिसमें अपने देश परदेश की तरक्की उन्नति एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की जाएगी। रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर आने वाले समय श्रद्धालुओं को हलवे मिष्ठान का भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा। सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि पूर्व घोषणा के अनुसार आगामी 14 जनवरी 2022 मकर सक्रांति के पावन पर्व पर एक ऐसी कन्या जो बोलने वा सुनने में असमर्थ के साथ ही आर्थिक स्थिति भी जिनकी कमजोर है उस कन्या के विवाह की समस्त तैयारियां जोर-शोर पर प्रारंभ हो गई है। उस कन्या के विवाह का संपूर्ण उत्तरदायित्व सेवा दल द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल, पंकज शर्मा, तुषार बंसल, अनुराग अग्रवाल, दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Related posts