आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को हादसा बताये जाने सम्बन्धी बयान से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी नेतृत्व में ऐश्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर डॉ जसविंदर गोगी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार को जनादेश देश का भविष्य सुधारने के लिए देती है। परंतु, भाजपा और उसके नेता भविष्य सुधारने के काम में बुरी तरह विफल हुए हैं; इसलिए अपनी विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिए बार बार देश का इतिहास बदलने का कुत्सित प्रयास करते रहते हैं। भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वे इतिहास को बदलने के बजाय देश का भविष्य बदले व उसे और बेहतर करे।

साथ ही देश और राज्य के सामने जो चुनौतियां हैं उनकी तरफ ध्यान दे। उन्होने कहा कि मंत्री जी को न तो इतिहास की जानकारी है और न ही राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता स्थापित में नेहरू गाँधी परिवार के गौरवपूर्ण योगदान और बलिदान की। उन्होंने कहा की मंत्री का यह बयान राजनीतिक शिष्टाचार का घोर उल्लंघन है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, पूरन सिंह रावत, गरिमा दसौनी, मनीष नागपाल, नवीन जोशी ,महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पार्षद आनंद त्यागी, इलियास अंसारी, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related posts