भाजपा के दमनकारियों नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय मौन सत्याग्रह की तैयारी

Spread the love

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं सह प्रभारी दीपिका पाण्डे के नेतृत्व में दिनांक 12 जुलाई 2023 कों भाजपा के दमनकारियों नीतियों के खिलाफ गांधी पार्क में आयोजित होने वाले एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कार्यक्रम हेतु तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा विभिन्न मंचों से मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाने तथा उनके सम्बन्ध उजागर करने के चलते प्रधानमंत्री एवं भाजपा द्वारा राहुल गांधी जी के खिलाफ कुटिल कदम उठाये जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें मानहानि के मामले में दोषी ठहराते हुए लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस पार्टी ही नहीं अपितु पूरे देश ने इस सजा को गलत ठहराते हुए उनकी संसद सदस्यता समाप्त किये जाने की निन्दा की है।  इसके बावजूद भी श्री राहुल गांधी जी मोदी सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग किये जाने के खिलाफ सच्चाई के साथ देश की जनता से सम्बन्धित जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने के साथ ही मोदी-अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्ति की लूट के खिलाफ निडर और समझौताहीन लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने निडर होकर कहा है कि ‘‘मैं अपने देश की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा कि आज देश में केंद्रीय जांच एजेंसियों का केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ गलत इस्तेमाल हो रहा है तथा भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 जुलाई, 2023 को मा0 राहुल गांधी जी के समर्थन में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक देहरादून के गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय विशाल ‘‘मौन सत्याग्रह’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर है। सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष को विशेष रूप से राहुल गांधी को निशाना बना रही है। लोग केंद्र की भाजपा सरकार ही नहीं राज्य की भाजपा सरकार से भी त्रस्त हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धन्धा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है एवं अपने करीब के रिश्तेदारों को बैकेडोर से नौकरियां देने का काम किया। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। देश और राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि भले ही मौसम की चुनौतियां हैं पर कार्यकर्ता कल के आयोजन को हर हाल में सफल बनाएं। राहुल जी हमारे लिए, देश के लिए और हमारी सन्तति के लिए संघर्षरत हैं इसलिए इस संघर्ष में हम कांग्रेस कार्यकर्ता भी आहुति देंगे और अपने नेता के साथ खड़े रहेंगे।

बैठक में उपस्थित सह प्रभारी दीपिका पाण्डे  ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आहूत इस मौन उपवास सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में और पूरी सक्रियता से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने इसे न केवल राहुल बल्कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रत्येक देशवासी की लड़ाई बताया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि भारी बारिश के दृष्टिगत और मार्गों के अवरुद्ध होने के कारण अब ये महानगर कांग्रेस का विशेष दायित्व है कि कार्यक्रम सफल रहे। महानगर कांग्रेस संगठन इस आयोजन की सफलता हेतु प्रतिबद्ध है। 

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन श्री मथुरादत्त जोशी,विजय सारस्वत,प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती ज्योति रौतेला,प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती हेमा पुरहित, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना,गोदावरी थापली, डा विजेंद्र सिंह,प्रभुलाल बहुगुणा,अशोक वर्मा, नवीन जोशी, विनय सारस्वत आदि मौजूद थे।

Related posts