बाबा साहेब ने अपनी तमाम उम्र देश की एकता व अखंडता के कार्य किया: काजल सूद

Spread the love


देहरादून। विधान निर्माता एवं भारत रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को उनकी पावन जयंती के अवसर पर शत-शत नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाजपा देहरादून ग्रामीण मोर्चा द्वारा उन्हें 132वीं जयंती पर उनकी फोटो पर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर मोर्चा की जिला प्रभारी काजल सूद ने उन्हे स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

Related posts