पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया गया शिविर

Spread the love


देहरादून। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सहायता शिविर गोर्खा संघ सेवलाकला द्वारा शनिवार को चंद्रबनी स्थित सेवलाकला में लगाया गया। इस शिविर को संयुक्त रूप से उत्तराखंड जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित किया गया।

शिविर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं में गोर्खा संघ ,चंद्रबनी सेवलाकला में जिनमें मुख्य रूप से १)फैमिली पेंशन हेतु पार्ट टू आर्डर कराने संबंधित, २)विधवा पैंशन, वीर नारियों को मिलने वाली वीरता पेंशन धनराशि३)पहचान पत्र बनवाने हेतु जानकारी , ४)पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी,५) विकलांगों को मिलने सुविधाएं, ६)सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की जानकारी एवं ७) पूर्व सैनिक परिवारों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

उन्होंने उपस्थित कई र्पू सैनिक परिवारो की उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु उनके दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया और उनका सहयोग भी किया गया।इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उच्च अधिकारी कर्नल चंद्रवीर बिष्ट ( अ०प्रा०), हरि सिंह खत्री, कुमार सिंह सजवान, पूरन सिंह , आ०कैप्टन आर० एस० थापा ,आ०कै० एम०एस०थापा,आ०कै० प्रेम फुल्ला ,पदम शाही, एच०बी०राना, बी०बी०थापा, लक्ष्मण क्षेत्री, जे०बी०थापा, श्रीमती पदमा थापा, श्रीमती कुसुम गुरूंग श्रीमती तृष्णा गुरूंग, श्रीमती रीता थापा, खुशबू एवं भारी संख्या मे पूर्व सैनिक एवं परिवार उपस्थित थे।

Related posts