त्रिकुट हादसे दो महिलाओं की मौत 8 घायल

Spread the love



झारखंड। झारखंड के देवघर स्थित प्रचलित पर्यटन स्थल त्रिकुट पर्वत स्थल पर आज सुबह हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हो गई यह त्रिकुट पर्वत पर्यटन स्थल 2470 फीट उचाई पर स्थित है जो ब्रम्हा, विष्णु व महादेव के नाम से जुड़ा हुआ झारखंड का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। आज सुबह से एनडीआरएफ व एमआई 17 हेलिकाॅपटरो की मदद से पांच ट्रलियों में फंसे से 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है और अभी भी इस त्रिकुट पाहाड़ पर रोपवे पर फंसी 12 ट्रालियों में 48 लोग फंसे हुए हैजिन्हें रेस्क्यू का तेजी से चल रहा है।स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार आज सुबह पांच बजे से रेकी की सैलानियों की घूमने की जगह है ओवर लोडिंग के कारण हादसा हुआ। देश से कोरोना के जाने से लोगों में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाने व अपना समर वेकेशन का लुत्फ उठाना भी एक कारण समझा जा रहा है जिसके कारण यह ओवर लोडिंग का हादसा हुआ।

लोगों के अनुसार एक ही वक्त पर 26 ट्रालियों को चालाए जाने के कारण यह हादसा हुआ। इस रोपवे की क्षमता 500 लोग प्रति घंटा ले जाने व लाने की क्षमता है। यह त्रिकुट पर्यटन देश विदेश भर में काफी प्रसिद्ध है।लोगों को अनुसार जैसे ही यह हादसा हुआ और दो ट्रालियाॅ आपस में एक दूसरे से टकराई उसी दौरान दो महिलाए घबराहट के कारण ट्रलियों से कूद गई जिसमें दोनो की मौत हो गई एक महिला की शिनाक्त के दौरान उसके परिजनों से मृतका उम्र 55 वर्ष बताई है व आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।। अभी इस हादसे में गुजरे 20 घंटों से फंसे 12 ट्रीली में 48 लोग फंसे हुए है जिससे एनडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts