छात्रा दिन की सांकेतिक अधिकारी नियुक्त किया

Spread the love

सहारनपुर, 22 अक्टूबर। प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के ‘‘ फेज 3‘‘ के तहत एक दिन की सांकेतिक अधिकारी ‘‘नायिका’’ के रूप में महाराज सिंह कॉलेज की बी0एस0सी0 की टॉपर बालिका कुमारी वन्दना वर्मा को जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जे0बी0एस0 हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा बालिका कुमारी लायिबा को उपनिदेशक, महिला कल्याण नियुक्त किया गया। बालिका कुमारी वन्दना वर्मा को श्रीमती नेहा शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र द्वारा पुष्प देकर सम्मानित करते हुए सांकेतिक रूप से एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी का पदभार ग्रहण कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि कुमारी वन्दना वर्मा द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी की गयी तथा योजनाओं की प्रगति के विषय में जानकारी करते हुए कार्यालय में साफ-सफाई की जाँच करते हुए कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों से पूछताछ की गयी। बालिका कुमारी लायबा को श्री रामकमल, कनिष्ठ सहायक द्वारा पुष्प भेंट कर उप निदेशक, महिला कल्याण का पदभार ग्रहण कराया गया। जिसके उपरान्त बालिका लायबा द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में जानकारी करते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होने कार्मिकों का परिचय लेकर उनसे उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए उनके द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं, इस विषय में विस्तार से जानकारी ली गयी। एक दिन की सांकेतिक अधिकारी ‘‘नायिका‘‘ नियुक्त होने पर बालिका कुमारी वन्दना व कुमारी लायबा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बताया गया कि सरकार के इस तरह की पहल बहुत ही सराहनीय है तथा इससे महिलाओं व बालिकाओं के उत्साह वर्धन होगा तथा समाज में बालिकाओं की छवि में सकारात्मक बदलाव आयेगा, इस दौरान बालिका काफी उत्साहित दिखी। कार्यक्रम के तहत सुधार गृह में अधीक्षिका के पद पर सांकेतिक अधिकारी ‘‘नायिका‘‘ के रूप में संवासिनी रोशनी को नियुक्त किया गया तथा बालगृह(बालिका) में बालिका तरनप्रीत कौर को अधीक्षिका के पद पर नियुक्त किया गया। राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन(महिला), फतेहपुर में संवासिनी चाँदनी को अधीक्षिका के पद पर नियुक्त करते हुए एक दिन की नायिका बनाया गया। सखी वन स्टॉप सेन्टर, जिला चिकित्सालय में सेन्टर मैनेजर के पद पर बालिका तानिया को नियुक्त करते हुए एक दिन की नायिका बनाया गया। बालिका तानिया द्वारा पद भार ग्रहण करने के उपरान्त सखी वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के तहत जनपद की सभी बाल विकास परियोजनाओं पर बाल विकास परियजोजना अधिकारी के पद पर बालिकाओं को नियुक्त करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि की गयी।

Related posts