चम्पावत की जीत ने भाजपा व सीएम धामी पर विश्वास को और मजबूत किया है :सचिन गुप्ता

Spread the love


देहरादून 3 जून। चम्पावत उप चुनाव में उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की एतिहासिक जीत के पीछे उनकी लोक कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहंुचाना है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने मुख्य मंत्री धामी को बधाई देने के दौरान कही। उन्होंने सीएम धामी को ढेर सारी बधाई व उनके उज्जवल भविष्य देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी यह प्रचंड जीत मुख्यमंत्री की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर है। सचिन गुप्ता ने कहा की उत्तराखंड के युवा, ऊर्जावान मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत उप चुनाव मे प्रचंड जीत की अनंत शुभकामनाएँ व बधाई।

यह जीत विकास व भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास की जीत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड शीघ्र की देश का अग्रणी राज्य बनेगा ऐसी मंगल कामना। मुझे विश्वास है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नयी ऊँचाइयों को हासिल करेगा। इस ऐतिहासिक विजय के लिए क्षेत्र की देवतुल्य जनता का ह्रदय से आभार एवं संपूर्ण भाजपा परिवार को भी बधाई तथा शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व पर प्रदेश को प्रचंड विश्वास है। चम्पावत की जीत ने इस विश्वास को और मजबूत किया है।

Related posts