कैबिनेट मंत्री ने किया 23.83 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

Spread the love


देहरादून 26 दिसंबर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के दून विहार जाखन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में एमडीडीए की अवस्थापना मद से निर्मित होने वाले 23.83 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए सड़क पहुंचाने का काम किया गया है। अच्छे सम्पर्क मार्ग हमारे विकास के मुख्य आधार होते हैं।

इसी तर्ज पर क्षेत्र के विकास को गति देते हुए मुख्य मार्गों तथा सम्पर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण का काम किया जा रहा है। मेरा प्रयास रहा है कि नागरिकों को बेेहरतीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। 
*कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास-*1. 4.14 लाख की लागत से इंजीनियर एंक्लेव कॉलोनी में एडवोकेट राव के घर से खान की दुकान तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। 2. 3.61 लाख की लागत से सेक्टर 12 दून विहार में वीपी उनियाल के घर से कमल धीर के घर तक सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।3. इंद्राबाद मुख्य मार्ग से शिल्पा हाउस तक 3.52 लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। 4. दून विहार से तिलक पार्क के समीप धीरज नवानी के घर से तिलक पार्क तक 4.85 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।5. शिवम विहार में रामवीर सिंह चौधरी के घर से माधुर के घर तक 8.71 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, चुन्नी लाल, योगेश घाघट, केडी शर्मा, दिनेश जोशी, बृजलेश गुप्ता, निशा शर्मा, भूपेन्द्र कठैत, सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related posts