कैबिनेट मंत्री के सहयोग से गढ़ी कैंट क्षेत्र में  परमवीर चक्र विजेता के सम्मान में बन रहे  द्वार का कार्य प्रगति पर है

Spread the love

देहरादून:गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि   गोर्खाली सुधार सभा के विशेष अनुरोध पर – माननीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी द्वारा  गढ़ी कैंट क्षेत्र में  परमवीर चक्र विजेता के सम्मान में बन रहे  द्वार का कार्य प्रगति पर है | इस द्वार का निर्माण  माननीय मंत्रीजी द्वारा  – श्री माता मंगला जी के हंस फाऊंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है | यह द्वार  समस्त क्षेत्रवासियों के लिए  मंत्रीजी द्वारा गौरवमयी प्रेरणादायक सौगात है , जो सदैव परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धन सिंह थापाजी की  वीरगाथा को दोहरायेगा |   समस्त  गोर्खाली सुधार सभाके अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी ,  समस्त सैनिक परिवारों एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने सैनिक कल्याण मंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है  |

Related posts