देहरादून। कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आज शाम कुछ शरारती तत्वों द्वारा उत्तराखंड कांग्रेश के 11 संभावित प्रत्याशी की सूची को फर्जी बुक करार दिया है धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि पार्टी की ओर से पार्टी प्रत्याशियों की सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री मुकुल वासनिक जारी करते हैं जब की जो सूची मीडिया और अन्य क्षेत्रों में घूम रही है वह बिल्कुल फर्जी है और इस तरह की खबरों पर ना तो कांग्रे जनों को विश्वास करना है और ना ही आम जनता को और मीडिया को उनका जल्द ही कांग्रेसी चुनाव समिति पार्टी के प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी करेगी जिसका अखबार के लोगों को वह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संज्ञान लेना चाहिए।
Related Posts
विकास में सामान्य जन की सहभागिता मोदी जी की अनुकरणीय पहल है:शिव प्रकाश
Spread the love देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि विकास में सामान्य जन की सहभागिता मोदी जी की अनुकरणीय पहल है। भारत भविष्य में विश्व में श्रेष्ठ होगा यह विश्वास भारतीय जनमानस में जागृत हुआ है। शिव प्रकाश ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री एवं 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी जी ने अपना उदाहरण जिस प्रकार से प्रस्तुत किया उससे जनता को लगने लगा कि यह व्यक्ति ही हमारी आकांक्षा पूर्ति का माध्यम हो सकता है।कठोर परिश्रम पारदर्शी छवि प्रत्येक संकट में सदैव अग्रसर एवं आवश्यकता पड़ने पर कठोर निर्णय ये सभी विशेषताएं मोदी जी को शेष में कुछ विशेष बनाती हैं ।सह संगठन मंत्री ने कहा कि मेट्रो ट्रेन में सामान्य नागरिक के समान यात्राएं, बच्चों के साथ घुलना मिलना एवं नागरिकों से संवाद उनकी सहजता एवं सादगी को दर्शाता है। भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार ने भ्रष्टाचारियों में भय एवं गरीबों में एक विश्वास का वातावरण तैयार किया है। शिव प्रकाश ने कहा कि जब हम देश की स्वतंत्रता के 100 वर्षों का महोत्सव मना रहे होंगे तब हमारा देश कैसा होगा यह स्वप्न देश की जनता देख रही है। 25 वर्षों के अमृतकाल का उपयोग अपने देश को गौरवशाली देश बनाने के लिए हो यह संकल्प जनता में जागृत होना चाहिए। गरीबी से मुक्त, आर्थिक संपन्न, शिक्षा में अग्रणी, सुरक्षित, समरस, सांस्कृतिक क्षेत्र में विश्व का सही पथ का दर्शन कराने वाला भारत हम बनाएंगे यही संकल्प होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनता में यह संकल्प जगाने के लिए प्रयासरत हैं, परिश्रम की पराकाष्ठा भी कर रहे हैं। हमारा एवं उनका संकल्प एक बने इसकी आवश्यकता है।