सचिन जैन बने भाजपा महानगर आईटी विभाग एवं ग्रंथालय अध्ययन कक्ष के संयोजक

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति पर सचिन जैन को महानगर आईटी विभाग एवं ग्रंथालय अध्ययन कक्ष का संयोजक बनाए जाने पर सचिन जैन ने भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सीताराम भट्ट को और महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसको पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा और भारतीय जनता पार्टी की की रीति नीति को जनता और समाज के हर वर्ग में लेकर जाऊंगा।
इस अवसर महानगर अध्यक्ष सीताराम ने सचिन जैन को इस खुशी के अवसर पर उनका मुंह मीठा कराया और स्वागत किया। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी आपको मिली है भारतीय जनता पार्टी संगठन आपका स्वागत करता है और आपसे अपेक्षा करता है कि आप भी संगठन की रीती नीतियों का ध्यान रखकर कार्य करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष, महानगर विधि प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार तिवारी, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मधु जैन आदि लोग मौजूद रहे।