देहरादून 11 नवम्बर। घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजवाला, सेलाकुई आदि क्षेत्रों में घर घर संपर्क कर अभियान में भाग लिया। उन्होंने कई घरों में जाकर बार बार भाजपा सरकार , अबकी बार 60 पार के स्टीकर लगाते हुए लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी जानकारी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।
भाजपा की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया
