पदभार ग्रहण को लेकर जोर शोर से हो रही है तैयारी

Spread the love


देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री करण माहरा दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में पदभार गृहण करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान कांग्रेसजनों द्वारा उनके भव्य स्वागत हेतु तैयारियां आरम्भ की गई है।

इसी परिपेक्ष में आज महानगर देहरादून के समस्त पदाधिकारियो स्वागत समारोह हेतु तैयारी बैठक के लिए आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा नें कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री करण माहरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम हेतु प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने सभी महानगर कांग्रेसजनों से अपेक्षा की है कि मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी के ऐतिहासिक स्वागत समारोह में ब्लाक, नगर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होनें कहा कि पद भार स्वागत समारोह में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।इस दौरान मसूरी से विधायक प्रत्याषी श्रीमती गोदावरी थापली नें कहा की स्वागत समारोह को सफल बनानें हेतु सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं तथा नवनियुक्त प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन महरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी नितियों के खिलाफ सदन से सड़क तक संघर्श करनें को तत्पर है।बैठक में राम सिंह, आनंद त्यागी, गोदावरी थापली, डॉ0 जसविंदर ंिसह गोगी, डॉ0 विजेन्द्र पाल, अमित भंडारी, अर्जुन सोनकर, इलियास अंसारी, मुकेष सोनकर, विनोद चैहान, आषीश खत्री, डॉ0 आर पी रतूड़ी, विरेन्द्र पंवार, लेखराज अग्रवाल, प्रियंका भंडारी, जगदीष धीमान, षषी पंकज गुसांई, मनीश भदोरिया, सागर लामा, दीप बोहरा, दिपेन्द्र रावत, सागर मनवाल, अमित मनवाल, विजय गुप्ता आदी मौजूद थे।