सरस मेले में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ करी खरीद

Spread the love

देहरादून।सरस मेले के नवे दिन दिन भी लोगों का खूब उत्साह देखने को मिला और लोगो ने दियो की और कश्मीरी अखरोटो की खूब खरीदारी की। वही आज सांस्कृतिक संध्या मैं वही  जौनसारी सिंगर रेशमा शाह के गानों मैं लोग खूब झूम उठे। सरस मेले के 9वें दिन सब से पहले  पांडवाड़ी जागरण ले भुजी जाला चूड़ा,टिक्लू मामा बुमली, देवर का बाजार आदि का प्रस्तुतिकरण किया गया। लोक गायक अंकित सेमवाल अपनी समस्त टीम के साथ अपने गीत प्रस्तुत किए।

वही मुंबई से आए भजन सम्राट ॐ प्रकाश द्वारा पहले गणेश वंदना से शुरूआत की। उसके पश्चात बज ले हरि का नाम प्राणी, हनुमान भजन, राम भजन, शिव आदि पेश किए गये। इस अवसर पर सरस मेले में सीडीओ झरना कमठान परियोजना निदेशक श्री आरती तिवारी एवं डीडीओ श्री सुशील मोहन डोभाल तथा सरस मेले में कार्य कर रहे कार्मिक उपस्थित रहे।

उत्तराखंड से सम्मानित समूह की सूची मीनाक्षी सहायता समूह चकराता, देहरादून आरोग्य सहायता समूह तारीखेत अल्मोड़ा जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह बागेश्वर मां दुर्गा समूह पोखरी चमोली पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह लोहाघाट चंपावत सीताराम स्वयं सहायता समूह खानपुर हरिद्वार कालका स्वयं सहायता समूह हल्द्वानी नैनीताल आयूष-दइेचय स्वयं सहायता समूह पौडी,स्वयं सहायता समूह मुंसयारी पिथौरागढ़ मद्महेश्वर उखीमठ रुद्रप्रयाग विकास स्वयं सहायता समूह टिहरी गढ़वाल सत्यम शिवम स्वयं सहायता समूह सितारगंज उधम सिंह नगर काशी विश्वनाथ समूह भटवारी उत्तरकाशी

लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह गुजरात ठंडी जासन सहायता समूह पश्चिम बंगाल मधु मिशन सहायता समूह पांडिचेरी कोहिनूर संसार का समूह त्रिपुरा सप्लाई संसद का समूह पंजाब जय मां संस्था समूह उत्तर प्रदेश उपासना संस्था समूह केरल उज्जवला स्वयं सहायता समूह महाराष्ट्र सन सुखी संसार का समूह मेघालय श्री राम स्वयं सहायता समूह हरियाणा सायापात्री सहायता समूह सिक्किम वैष्णवी सहायता समूह राजस्थान दवीयनखासा समूह आंध्र प्रदेश  नहमत स्वयं सहायता समूह बिहार शंकर सहायता समूह छत्तीसगढ़ कृष्णा स्वयं सहायता समूह कर्नाटक आदि ने सरस मेले में प्रतिभाग किया।