पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती पर विद्यालयों को  कंप्यूटरों का निःशुल्क  वितरण किया

Spread the love

16 नवम्बर 2021 को मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज- बुरांसखंडा  तथा राजकीय इंटर कॉलेज- भगद्वारिखाल में   पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के निमित्त प्रदेश महासचिव- उत्तराखंड यूथ कांग्रेस व वर्तमान पार्षद- मालसी सुमेंद्र सिंह बोहरा”सुशांत” जी द्वारा दो अलग अलग कार्यक्रमों में विद्यालयों को  कंप्यूटरों का निःशुल्क  वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संबोद्धित करते हुए सुमेंद्र सिंह बोहरा”सुशांत” ने कहा की वर्तमान समय सूचना व संचार प्रौद्योगिकी का है। आज के दौर में डिजिटल क्रांति जीवन के हर क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। आज के इस इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी ये कोशिश है कि आप सभी छात्र-छात्राऐं अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम को तकनीकी व डिजिटली रूप में और बेहतर बना सकें।
इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा की नेहरू जी का बच्चों से अगाध स्नेह था। भारत की आजादी के पश्चात उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिन गुणवत्तापूर्ण संस्थानों की नींव डाली उसी का प्रतिफल है कि आज सम्पूर्ण विश्व में भारत के युवा प्रतिभा का लोहा हर कोई मान रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं को सम्पूर्ण एकाग्रता से अपने अध्धयन पर केंद्रित होकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करना होगा।।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य विभूतियों में एन. वी. पंत (प्रधानाचार्य-राजकीय इंटर कॉलेज- बुरांसखंडा ), जे.एस. भंगारी (प्रधानाचार्य-राजकीय इंटर कॉलेज- भगद्वारिखाल) के अतिरिक्त दिनेश कैंत्युरा, महिपाल सिंह बिष्ट, सुरेश कोहली जी,राकेश डोगरा जी, मनवीर राणा जी,गंभीर सिंह पंवार जी,जयप्रकाश जी,रविन्द्र सिंह खरोला जी,आशीष कुमार जी, मनोज कोहली जी, राजेश कुमार जी,दिलीप गुर्जर जी,सुरजीत सिंह जी,मनीष कल्याण जी,श्री रोहित क्षेत्री जी, मंजीत कुमार जी एवं रणजीत कुमार प्रमुख रहे।।