डब्लूआईसी इंडिया, देहरादून में 5वें भीमसेन संगीत समारोह आयोजित किया गया

Spread the love

देहरादून:  कलाश्रय संस्था द्वारा 5वें भीमसेन संगीत समारोह का आयोजन डब्लूआईसी इंडिया,  देहरादून  के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री उमाकांत गुंडेचा, अनंत गुंडेचा( ध्रुपद गायक )  विदुषी अनुराधा पाल (तबला वादिका ) श्री अखिलेश गुंडेचा( पखावज वादक) युवा गायक तनिष्क जैरियाल ( दिल्ली), डॉ ममता सिंह (प्रख्यात कलाकार) हिमांशु दरमोडा (शास्त्रीय गायक,कलाश्रय अध्यक्ष) की सृजनात्मक प्रस्तुति ने समारोह को भव्यता प्रदान की।

  मुख्य अतिथि श्री रमेश पोखरियाल निशंक ( सांसद) ने कलाश्रय संस्था के प्रयासों की सराहना की।श्री सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, डॉ एस फारुख  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्यकांत धस्माना  द्वारा की गयी। कार्यक्रम संचालन श्लोक गेरा द्वारा किया गया। तरुण संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रागमयी प्रस्तुति दी गई।

राग और रंग की जुगलबंदी को  दर्शकों ने काफी सराहा। मल्हार राग आधारित ध्रुपद गायन, तबले की जादुई ताल, राग मेघ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्म श्री गुंडेचा बंधु, विदुषी अनुराधा पाल, डॉ ममता सिंह, तनिष्क जैरियाल को स्वराजधिराज सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में  सचिन उपाध्याय , अंकित अग्रवाल,  डब्लूआईसी इंडिया,  देहरादून,  अंजलि थापा,राम चक्रवर्ती, स्पिक् हालीडे, व्हाइटतारा आर्ट रिट्रिट, उत्तराखंड पर्यटन विभाग का विशेष सहयोग रहा।