कांग्रेस भाजपा की मनमानी के कारण विकास हो रहा प्रभावित

Spread the love

कांग्रेस भाजपा की मनमानी के कारण विकास हो रहा प्रभावित
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने देश और जनता की अवाज को दबाया है, आगमी 2022 का विधानसभा चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने वाला है यह कहना है समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चैधरी का उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसी अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि उनकी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडे़गी। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई। प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उत्तराखंड की समस्या राजनैतिक अस्थिरता के कारण विकराल होती जा रही है। पलायन और बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नही हुआ है जिसके कारण प्रदेश का विकास अधर में लटका हुआ है। इस बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सत्यनारायण सचान, शोएब अहमद, आभा बड़थ्वाल, हुसैन अहमद, एसके राय, सुभाण पंवार, डाॅ राजेन्द्र पराशर, मशकूर कुरैशी, प्रो राकेश पाठक, चंद्रशेखर यादव, अरविंद यादव, गुलफाम, हेमा बोरा, अतुल शर्मा, आलोक राय, राजेन्द्र चैधरी, हनीफ गांधी, कृष्ण कुमार, रेखा मोर्या और नासिर मंसूरी आदि लोग मौजूद थे।