जेपी अस्पताल ने दून में शुरू किया लीवर रोगों का उपचार

Spread the love

देहरादून। लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए जेपी हॉस्पिटल नोएडा ने देहरादून में लिवर रोगों के लिए व्यापक ओपीडी सेवाओं की शुरूआत की है। सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पिटल के मिशन के तहत ये ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। जेपी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराएंगे। एडिशनल डायरेक्टर, डिपार्टमेन्ट ऑफ लिवर ट्रांसप्लान्ट एण्ड सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलोजी, जेपी हॉस्पिटल डॉ पुनीत सिंगला ने कहा कि जब लिवर ठीक तरह से काम करता है तो खून साफ होता है, यह भोजन को पचाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को ऐसे उत्पादों में बदलता है जो शरीर की सही कार्यप्रणाली के लिए जरूरी हैं, ऐसे में यह शरीर के मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आज के दौर में जीवनशैली में आए बदलावों, पश्चिमी आहार के बढ़ते चलन, गतिहीन जीवनशैली और एल्कॉहल के सेवन की वजह से भारत में लिवर रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।’ हर साल भारत में लाखों लोग लिवर रोगों का शिकार होते हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण है। भारत में लिवर रोगों का बोझ बहुत अधिक है। 2015 में दुनिया भर में लिवर रोगों के कारण हुई 2 मिलियन मौतों में से 18.3 फीसदी मौतें भारत में हुईं।