तेंदुए के से आतंक एक बार फिर नाइट कर्फ्यू

Spread the love

पिथौरागढ़ 23 sep 2021: प्रदेश के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के कुछ इलाकों में एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू लगाने की खबर है। जानकारी कि अनुसार इस बार कर्फ्यू का कारण कोरोना नहीं बल्कि तेंदुआ है।

जानकारी के अनुसार जिले के कई इलाकों में लंबे समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कई जगह तेंदुआ इतना हमलावर हो चुका है कि वह मौका मिलते ही लोगों पर झपट जा रहा है। इसलिए क्षेत्र के लोग सहमे व डरे हुए हैं। जिले के कई गांवों में तेंदुए ने बच्चों को मार डाला है। तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने शाम 6 बजे बाद नाइट कर्फ्यू के आदेश दे दिए हैं। चंडाक बजेठी, पपदेव, जीआईसी,रई समेत कई इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह पहली बार ऐसा देखा जा रहा है जब तेंदुए के आतंक और भय के चलते शाम 6 बजे बाद इन क्षेत्रों में लोगों को अब घरों में ही कैद होना पड़ेगा। जबकि कुछ दिनों बाद रामलीला शुरू होने वाली है।
जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नाइट कर्फ्यू का प्रचार प्रसार करने के लिए थाना कोतवाली, वन विभाग एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।