जनता का भाजपा साथ कांग्रेसी पचा नही पा रहे है मनवीर चैहान

Spread the love


देहरादून। विधानसभा 2022 के चुनाव में कांग्रेस के नेताओं को मिली कड़ी शिकस्त के कारणा कांग्रेस पार्टी के नेता भाखलाहट में अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने कही। इन्वाॅल्वमेंट से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लगता है कॉंग्रेस हार नहीं पचा पा रही है तभी जनता पर ही मौके को खोने का अपमानजनक आरोप लगा रही है। उन्होंने ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वोटरों की समझ पर ही सवाल खड़े कर सवा करोड़ प्रदेशवासियों का अपमान किया है जिसके लिए उन्हंे सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बेहतर होता उन्हें अपने प्रदेश सह प्रभारी से प्रेरणा लेकर अपनी कमी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा देते।
उन्होंने यह भी कहा कि कॉंग्रेस नेता जनता का आशीर्वाद नहीं मिलने पर अपनी कमियाँ स्वीकार करने के बजाय उनके निर्णय पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि हकीकत यह है कि प्रदेश के बुद्धिमान मतदाताओं ने सुरक्षा, स्मृद्धि और विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अपने मत का सदुपयोग किया है। कॉंग्रेस की नीति व क्षमता पर लोगों को भरोशा नहीं था और इसी कारण कांग्रेस को लोगों ने विपक्ष में बिठाया। कॉंग्रेस को उन्हे मिले वोटों पर जनता का आभार जताने के बजाय उनके निर्णय को ही कठघरे में खड़ा कर रही है यह कहीं से उचित नहीं है। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के 70 वर्ष के शासनकाल में लोगों की भालाई के बजाए सिर्फ अपना उल्लू सीधा किया था जिससे त्रस्त होकर लोगों ने भाजपा को अपनाया था और वर्तमान में देश के गौरवशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लगातार सुधर रहे विकास को देख अब कांगे्रेसियों के होश उड़ गये है।