गेणेश जोशी को फिर प्राप्त हुई एतिहासिक जीत

Spread the love


देहरादून। मसूरी विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जन प्रसिद्ध कार्यशैली व लोगों की तनमन और धन से सेवो के कारण उन्हें इस बार भी 2022 के चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। इस चुनाव में उन्हें 44383 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली को 29194 मत मिले गणेश जोशी भारतीय सेना के जवान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने में सफल रहे हैं और हमेशा जनता की सेवा को ही अपना परम धर्म माना है।। गणेश जोशी अब चैथी बार विधानसभा पहुंचे हैं। ज‍िसमें एक बार वह राजपुर से विधायक निर्वाचित हुए तो वहीं तिसरी बार वह मसूरी से विधानसभा पहुंचे हैं। गणेश जोशी वर्तमान में उत्‍तराखंड की राजनीति का प्रमुख चेहरा बन गए हैं। 2021 में हुए कैबि‍नेट विस्तार में पुष्‍कर स‍िंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया था।

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म 25 फरवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। यहां उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। पांच भाई-बहनों में दूसरे गणेश जोशी का बचपन मेरठ, हरिद्वार और देहरादून में बीता। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है। पिता की तरह देश सेवा का जज्बा लेकर गणेश जोशी ने भी गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में एक सैनिक के रूप में काम किया। 1983 में उन्होंने अस्वस्थता के कारण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। सेना से सेवानिवृत्त लेने के बाद गणेश जोशी 1984 में बीजेपी में शामिल हुए और विभिन्न पदों पर काम किया। 1985 में वह देहरादून भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव और 1989 में उपाध्यक्ष बने। वहीं 1994 में गणेश जोशी को देहरादून शहर का भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके बाद 1996 से 1998 तक वह गढ़वाल मंडल (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रभारी रहे। वहीं 1998 से 2000 तक देहरादून भाजपा के सचिव और सन 2000 से 2002 तक जिला महासचिव रहे।

गणेश जोशी पहली बार 2007 के विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट से विधायक चुने गए। साथ ही 2009 में उत्तराखंड विधानसभा की आवास समिति के नामित अध्यक्ष बने। इसके बाद 2012 और 2017 में देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के दो बार के विधायक रहे जोत सिंह को हराया था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार गणेश जोशी को 28097 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह को 18321 वोट मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार गणेश जोशी दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गोदावरी थापा को हराया था। इस चुनाव में गणेश जोशी को 48322 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गोदावरी थापा को 29245 वोट मिले थे। लोगों का यह भी मानना है कि गणेश जोशी के जीतने के चलते उनके क्षेत्र के साथ देवभूमि के विकास को भी एक आयाम प्राप्त होगा।