पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने सैनिक कलयाण मंत्री को दिया अपना पूरा सर्मथन

Spread the love


देहरादून। पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन थल सेना, वायु सेना और जल सेना के अधिकारी से नीचे पूर्व सैनिकों का संगठन है उत्तराखंड राज्य एक सैनिक बहुल्य राज्य है राज्य में लाखों की संख्या में सैनिक व पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते है। पूर्व सैनिक और सैनिक संगठन लोकतंत्र का एक हिस्सा है जिसकों पूर्व सैनिकों का समर्थन होना है उनकी सदैव विजयी होती है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सैनिकों का सम्मान एवं हितो की रक्षा करती है। भाजपा द्वारा वन रेंक वन पेंशन जो विगत 40 वर्षों से पूर्व सैनिकों द्वारा वन रेंक वन पेंशन की मांग की जा रही थी जिसके लिए देश के समस्त राज्यों के पूर्व सैनिकों द्वारा अनेक धरने प्रदर्शन किये गये सैनिकों ने मैडल तक वापस कर दिये थे। कितनी सरकारके आई और गई परंतु सैनिकों की मांग जस की तस रही लेकिन मोदी सरकार ने आते ही पूर्व सैनिकों की मांग वन रेंक वन पेंशन जारी करके देश के सैनिकों को जो एतिहासिक तोहफ सम्मान के रूप में दिया है। देश के समस्त सैनिकों की आस्था सरकार के प्रति जागृत हुई है।

भाजपा की सरकार में ही उत्तराखंड बहूल्य सैनिक प्रदेश में राज्यपाल भी एक सैनिक है और मुख्य मंत्री भी एक सैनिक पुत्र है और मसूरी विधानसभा में भी एक सिपाही गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाया है। इस प्रकार का सैनिक सम्मान मात्र भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है। पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा पूर्व सैनिक गणेश जोशी पिछले तीन सालों से लगातार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करते आ रहे है। और प्रत्येक बार जीत का अन्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में सैनिक कल्याण मंत्री है सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुए उन्होंने सैनिको के लिए अभूतपूर्व कार्य किये।

उत्तराखंड के पांचवे धाम सैनिक धाम जिसमें प्रदेश समस्त शहीदों के आंगन की मिटर्टी लाकर सैनिक धाम कार्य शुरू करवाया। पूर्व सैनिक गणेश जोशी के द्वारा निरन्तर किये गये कार्य और देश प्रेम को मददे नजर रखते हुए पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन गणेश जोशी को अपना पूर्ण सर्मथन देता है और उनकों भारी बहुमत से जीताने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन मंत्री कैप्ठन सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कार्यालय प्रभारी वाइडी शर्मा, कैप्टन विरेन्द्र थापा, सूबेदार, शंकर क्षेत्री टीबी सिसोदिया आदि समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक