ससुर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Spread the love

देहरादून। रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सामने आया है। यहंा एक नवविवाहिता द्वारा अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि घटना के बाद से आरोपी ससुर फरार है।
जानकारी के अनुसार पटेलनगर निवासी एक नवविवाहिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि उसका निकाह तीन माह पूर्व जुलाई माह में हुआ था। बताया कि बीते दिनों उसकी सास बीमार थी इसके चलते उसका पति अपनी मां को उपचार के लिए दिल्ली ले गया था।

इस दौरान घर में वह और उसका ससुर ही मौजूद था। बताया कि बीती 8 अक्टूबर को उसके 65 वर्षीय ससुर द्वारा उससे जबरन घर में ही दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद से आरोपी ससुर फरार हो गया। पति के दिल्ली से वापस आने के बाद जब उसने घटना के बारे में पति और सास को बताया तो उनके कहने पर ही पीड़िता थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज करा दिया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। जबकि आरोपी ससुर घटना के बाद से ही फरार है।