9 व 10 नवम्बर को उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैण में मनायेगा स्थापना दिवस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने जानकारी देते हुये बताया की उत्तराखंड क्रांति दल स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2021 को गैरसैण में मनायेगा। साथ ही 9 व 10 नवम्बर 2021 को दल की दो दिवसीय बैठक गैरसैण में सुनिश्चित की गयी हैं। उन्होंने बताया की केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा कहा गया हैं कि गैरसैण में 9 नवंबर 2021 को दल आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर घोषणा पत्र जारी करेगा। दल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की उत्तराखंड से प्रत्याशियों की पहली सूची उक्रांद गैरसैण से जारी करेगा। उक्रांद परिवार में लगातार राष्ट्रीय दलों से सेकड़ों की सख्या में लोग जुड़ रहें हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा की इन 21 वर्षों में राज्य की बदहाली व व्याप्त भ्रष्ट्रचार से आमजन त्रस्त हो चुका हैं, जिसके लिए भाजपा कांग्रेस जिम्मेदार हैं।