2022 में भाजपा की विदाई तय :मोहन कुमार काला

Spread the love

देहरादून। मोहन कुमार काला ने उत्तराखंड की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा मे जनसैलाब ये बता गया की 2022 में भाजपा की विदाई तय है। राहुल गांधी को सुनने के लिए लोगों में जो जोश जुनून और उमंग थी, वो देखने वाली थी। आज जनता ने तय कर दिया की परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और 2022 में कांग्रेस का आना तय है।