वार्ड नंo 35 श्रीदेव सुमन नगर में कांग्रेसजनों द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई

Spread the love

देहरादून 19 फरवरी:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज देहरादून महानगर की कैंट विधानसभा  के वार्ड नंo 35 श्रीदेव सुमन नगर में कांग्रेसजनों द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ट नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, और वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने प्रतिभाग किया। यात्रा नवीन फर्नीचर के पास से शुरू होकर पूरे वार्ड में संचालित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने लोगों तक राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लिखित संदेश वितरित किये। लोगों से मिलकर उनसे राहुल गांधी के विचारों  पर चर्चा की गई।

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा की भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। विभाजनकारी शक्तियों को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा भाजपा की राजनीति समाज मे नफरत फैलाने का कार्य करती है। राहुल गांधी का अनुकरण करते हुए कांग्रेसी भी भाजपा के बनाये नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा से इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार पेपर लीक के मामलों में बुरी तरह असफल हो गयी है। बेरोजगार युवाओं को अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है।   

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दौसौनी, प्रदीप जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल,लालचंद शर्मा, पार्षद संगीता गुप्ता, कोमल वोहरा, , आनंद बहुगुणा, प्रमोद गुप्ता,अनुराग गुप्ता,बबलू खान ,मेहताब आलम,अश्वनी, विक्रांत राठी, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद सिंह,ममता,रहमान,साधुराम, बसंती थापा, सरोज सैनी, लकी राणा,अभिषेक तिवारी,संजय भारती,शुभम सैनी, चरणजीत कौशल,मंजू त्रिपति, शाहनवाज अवधेश,शिवम,अरुण बलूनी,कार्तिक बिरला ,सुमित खन्ना, आदि मौजूद थे