राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर भाजपाईयों ने जताया विरोध

Spread the love

देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय एश्ले हॉल चैक राजपुर रोड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी का पुतला फूंक कर उनके द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी टिप्पणी के लिए प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने सोनिया गांधी माफी मांगो कांग्रेस पार्टी माफी मांगो के नारों के साथ महानगर कार्यालय से एश्ले हॉल चैक राजपुर रोड तक पैदल मार्च किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चैहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज नीटू, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष श्याम पंत, सोशल मीडिया सह प्रभारी सौरभ कपूर भाजपा नेता, सुभाष बालियान,रमेश गौड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।