मंदीर में हवन यज्ञ कर छात्रों की सकुशल वापसी की ईश्वर से प्रार्थना की

Spread the love

देहरादून। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी, तथा विश्व में शांति के लिए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित कांग्रेसजनों नें विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत प्रेमनगर मंडी स्थित मंदीर में हवन यज्ञ कर छात्रों की सकुशल वापसी की ईश्वर से प्रार्थना की। रूस द्वारा यूक्रेन पर किये जा रहे अटैक को लेकर पूरे देश के नागरिकों की निगाहें टिकी हुई है। जिन लोगों के बच्चे वहां फंसे हुए हैं उनके अलावा प्रत्येक नागरिक यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है और भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रहा है। इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें हवन यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की यूक्रेन में हफ्तों से संकट के हालात बने हुए थे तथा लगातार बढ़ते जा रहे रूस-यूक्रेन संकट को देखते हुए मोदी सरकार को भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का काम काफी पहले शुरू कर देना चाहिए था परन्तु भारत सरकार संकट के गहराने का इंतजार करती रही। उन्होंने कहा कि आज भी युद्ध क्षेत्र में फंसे भातरीय छात्रों एवं नागरिकों की वापसी पर अनिश्चितता के हालात बने हुए है तथा भारत सरकार इन भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होनें कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व इसके मुखिया का रवैया हमेशा ही संवेदनहीन रहा है। भाजपा चुनाव प्रचार में व्यस्त है, जबिक यूक्रेन में अध्ययनरत भारतीय छात्र-छात्राओं को निकालना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए थी। पूर्व विधायक राजकुमार नें कहा की देश के हजारों छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं। हालांकि सरकार उन्हें निकालने में लगी है लेकिन अभी भी काफी लोग वहां फंसे हैं। बीते कल कर्नाटक के छात्र नवीन की मौत हुई है और आज भी कुछ लोगों की मौत की सूचना है।

कांग्रेस ने मृतकों की आत्मा की शांति और युद्ध में शांति के लिए हवन यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में पढ़ाई सस्ती और प्रदेश में महंगी होने से बच्चे बाहर का रुख करते हैं। सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है। हवन यज्ञ करने वालों में प्रमुख रूप से महामंत्री राजीव पुंज, राजेश शर्मा, अखिल पंवार, अंकित चंदेल, राजेश बाली, अन्नु शर्मा, हरपाल पाली, कुलदीप नरूला, राहुल तलवार, सुखपाल सैनी, सुनिल कुमार, अशोक सहगल, दीपक सैलवाल, मोहित ग्रोवर, मंजू चौधरी, मुकुल बहल, दीपक तिवारी पंडित जी, विजय मारवाह आदी थे।