भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आयोजित किया संविधान दिवस पर कार्यक्रम

Spread the love

देहरादून। आज महानगर कार्यालय बीजेपी परेड ग्राउंड में अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर भाजपा की ओर से संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को फूल माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर एवं संविधान की बुकलेट दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मपाल घाघट ने की तथा संचालन महानगर महामंत्री जगराम सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय कुमार महामंत्री संगठन ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाये गये संविधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की राजनीतिक दलों को राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर संविधान के अनुरूप चलना चाहिए।

विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान की जानकारियां रखनी चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुश्री डॉ स्वराज विद्वान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, तथा बाबा साहब द्वारा संविधान की जानकारियां दी। महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट ने कार्यक्रम में आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलवाया। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जयपाल वाल्मीकि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेश के महामंत्री रविंदर वाल्मीकि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। रविंद्र कटारिया ने भी संविधान से संबंधित अनेकों जानकारी दी।

अंत में महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा धर्मपाल घाघट द्वारा सभी को बताया गया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि अनुसूचित समाज की सच्ची हितैषी पार्टी है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी भी जन कल्याण कारी योजना है वह अनुसूचित समाज हित में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित महानगर महामंत्री रतन विशाल गुप्ता, राजेश राजोरिया, विपिन चंचल, महामंत्री संदीप चौहान, मनोज कुमार, कार्यक्रम संयोजक कुलवंत, अर्जुन बसोर, जसवीर, लल्लन, राजेश, नरेंद्र चौधरी, तारा देवी, तृप्ता, विशाल आदि उपस्थित थे।Attachments area