प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन एवं प्रदर्शन किया

Spread the love

 देहरादून।गांधी पार्क में भती घोटाले की जांच की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा जी निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन एवं प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों पर बिना उकसावे के लाठीचार्ज के विरोध में नौजवानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री धामी और पुलिस प्रशासन की भत्र्सना की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सम्मलित हुए।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जो बेरोजगारों पर लाठीचार्ज कर उनकों घायल किया गया ये लाठीचार्ज बेरोजगारों पर नही उत्तराखण्ड की आत्मा पर किया गया है, जिसने उत्तराखण्ड को शर्मशार कर दिया है। जिन बेरोजगार युवाओं की सपनों की नीव पर उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ है उन्ही के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। इस मौके पर उपनेता भुवन कापडी भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए उन्होने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त तो न हो सका परन्तु कानून मुक्त जरूर हो चुका है। आरोपियों और भ्रष्टाचारियों का प्रदेश में बोलबाला है और धामी सरकार ना भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई लगाम लगा पा रही है ना ही नकल माफिया पर।

कापडी के अनुसार प्रदेश राम भरोसे चल रहा है। इस मौके पर महानगर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर  सिंह गोगी ने कहा कि सरकार लगातार तानाशाही का रवैया अपनाए हुए है हिंसा और दमन का सहारा लेकर अपने को बचाने की कोशिश कर रही है। सभी दोषियों को तत्काल दण्डित किया जाए। सरकार मे ंउचे पदों पर बैठे लोग जो षडयन्त्रकारियों को बचा रहे हैं उनकों बेनकाब करने के लिए कंाग्रेस पार्टी दृढसंकलिप्त है। 

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी,प्रदेश महामंत्री  गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महेन्द्र नेगी गुरूजी, रोबिन त्यागी, विकास नेगी, जगदीश धीमान, विनित भटट बन्टु, मोहन भण्डारी, आयुष गुप्ता, संदीप चमोली, संगीता गुप्ता, संचिन थापा, अभिषेक तिवारी, फारूख राव, लक्की राणा, आलोक महता अरविन्द गुरूग आशा मनोरमा शर्मा, विरेन्द्र पंवार, शमीम मंसूरी आदि उपस्थित रहे।