पर्यावरण को बचाने के लिए स्वच्छता व एकजुटता बेहद जरूरी :काॅजल सूद

Spread the love


देहरादून। पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जनमानस को सचेत करने के लिए आज पटेल नगर स्थित सजंय कालोनी के निकट साफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर काजल सूद जिला प्रभारी किसान मोर्चा भाजपा देहरादून ग्रामीण मोर्चा द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए कहा कि अपने जीवन को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा वर्तमान में लगातार हो रहे मौसम में बदलाव का मुख्य कारण मानव जाति द्वारा वृक्षों का कटान करना है। उन्होंने कहा कि अपनी धरती मां को बचाने के लिए हम सबको नियमित रूप से पौधे रोपण करना चाहिए।

समाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत काजल सूद जिला प्रभारी किसान मोर्चा भाजपा देहरादून ग्रामीण मोर्चा द्वारा पर्यावरण मित्रों एवं करोना काल जैसी परिस्थिति में पूरे देश और दुनिया करोना काल जैसी महामारी से लड़ रहा था उस समय पर्यावरण मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई पर्यावरण योद्धाओं को समाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को पुष्प माला पहनाकर एवं शाॅल पहनाकर कर उनको सम्मानित किया गया।