नगर निगम की भूमि का शीघ्र किया जाए सामूदायिक उपयोग :भूपेन्द्र कठैत

Spread the love


देहरादून। नगर निगम की जमीन पर भू माफियाओं अवैध रूप से कब्जे किये जाने के विरोध में पार्षदों ने धरना दिया। नगर निगम में धरने के दौरान सालावाला क्षेत्र के पार्षद भूपेन्द्र कठैत ने कहा कि जिस नगर निगम की भूमि को बच्चों व अन्य क्षेत्रवासियों पार्क व अन्य सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ा गया था उक्त जमीन पर भूमाफियाओं की गंदी नजर पड़ गई है व भू माफिया बार बार उच्च लेवल के लोगों व अधिकारियों से सांठ गांठ कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे रोकने लिए बस एक मात्र उपाय जल्द से जल्द नगर निगम उक्त भूमि पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क या फिर समदायिक भवन का निर्माण करवाए।

उन्होंने विरोध के दौरान इन्वाॅल्वमेंट न्यूज के माध्यम से नगर निगम प्रशासन के समक्ष कुछ सवाल भी रखे। उनके द्वारा रखे गये सवालों में पहला सवाल क्या नगर निगम देहरादून के प्रत्येक वार्ड के अंतर्गत नगर निगम की भूमि का चिन्हीकरण किया गया है।, यदि नही तो अब तक क्यों नही किया गया और यदि वार्ड में नगर निगम के अंतगर्त अपने वाली भूमि को चिन्हित किया गया है तो उसकी सूची सार्वजनिक क्यों नही की गई है, डालनवाला जैसे पाॅश क्षेत्र में मेन रोड से सटी हुई 5 बीघा जमीन जिसे नगर निगम द्वारा नगर निगम के पार्षदगण व नगर निगम के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में चिन्हित किया गया था उक्त भूमि पर कैसे किसी निजी व्यक्ति के नाम से शुल्क वसूला जा रहा है, करोड़ों की इस सार्वजनिक सम्पति को इस प्रकार मिलिभगत से किसी निजि व्यक्ति के नाम से कैसे शुल्क लिया गया है, ऐसी अपराधिक मिलीभगत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही क्यों नही जा रही है, ऐसे कर्मचारियों व जिन कर्मचारियों को उच्च पदस्त लोगों का वरदहस्त प्राप्त है, मोथरावाला में चिन्हित की गई 250 बीघा जमीन की खुर्द बुर्द में कौन कौन शामिल है, नगर निगम के 100 वार्डो। में कहां कितनी और कौन कौन सी भूमि नगर निगम के स्वामित्व में चिन्हित की गई है और ऐसी चिन्हित नगर निगम भूमि पर इस संबंध की उद्घोषणा करने वाले साईन बोर्ड कितनी जगहों पर लागाए गए है आदि सवाल धरने के माध्यम से नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखे।
उन्होंने इस धरने के दौरान आम जनमानर से विन्रम निवेदन किया सब मिलकर व एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्रों की जमीनों को बचाने के लिए हमारा इस आन्दोलन में अपनी भागीदारी देकर सहयोग करें। धरने के दौरान भूपेन्द्र कठैत,रामपाल सिंह, मनमोहन, विनोद नेगी, राकेश पंडित विनय कोहली, चून्नी लाल, कमल थापा, आलोक कुमार,सतेन्द्र नाथ, उर्मिला थापा, नंदनी शर्मा, कविन्द्र सेमवाल, रविन्द्र रावत, विमल, इशान क्षेत्री और नीतू बाल्मीकी आदि मौजूद थे।।