गोर्खाली सुधार सभा की नेहरूग्राम  शाखा का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Spread the love

 देहरादून05 जून 2022: गोर्खाली सुधार सभा की नेहरूग्राम शाखा का वार्षिक अधिवेशन कर्मठ शाखा अध्यक्ष शिव बहादुर आले की अध्यक्षता में  प्राइमरी स्कूल नेहरूग्राम परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।  सर्वप्रथम शाखा अध्‍यक्ष ने मुख्य अतिथि सम्मानित केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री , उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा ,महामंत्री गोपाल क्षेत्री ,  एवं प्रबंधक प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन किया।  तत्पश्चात् उन्होंने  शाखा के विगत वर्ष के कार्य एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया।   इस अवसर पर शाखा के नारायण क्षेत्री, अशोक वल्लभ शर्मा,राम सिंह थापा  ने अपने विचार एवं सुझाव रखे ।   केंद्रीय पदाधिकारियों ने   गोर्खाली सुधार सभा के कार्यों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के बारे में  विस्तार से अवगत कराया । 

अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्वारा इन मेघावी  छात्र/छात्राओ  को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गयीं सादगी उपाध्याय,यशस्वी थापा,अंशिका खत्री,सेजल शाही,सक्षम क्षेत्री सम्मान किया।  वयोवृद्ध बुजुर्ग सम्मान से ले० कर्नल बी०शाही, राम सिंह थापा,आशा क्षेत्री को शाॕल ओढा़कर सम्मानित किया गया । आर्थिक सहायता मानवीर सिंह थापा को उनके सुपुत्रके उपचारहेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने  शाखा अध्यक्ष श्री शिव बहादुर आलेजी एवं उनकी  शाखा के कार्यो एवं सहयोग की  सराहना करते हुए   भविष्यमें भी इसी   प्रकार  सहयोग की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर  मंच संचालक श्री विनोद गिरी, श्री प्रवीण राना, राकेश वल्लभ, श्री के०बी०कार्की, श्री राकेश वल्लभ , श्री अरविंद थापा , श्री राकेश उपाध्याय, श्रीमती सुमन क्षेत्री, श्री संजय थापा , श्री हीरा नंद, श्री राजीव शर्मा श्री विक्रम सिंह क्षेत्री एवं शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्ति एवं युवाजन उपस्थित थे ।