कांग्रेस पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस पर आजादी के महान विभूतियों को श्रद्वांजलि अर्पित की

Spread the love

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, में कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस पुनीत अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनो ंद्वारा वन्दे मातरम् व राष्ट्रगान गाया गया और स्थापना दिवस के ऐतिहासिक क्षणों को यादकर करते हुए आजादी के महान विभूतियों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों को शॉल उडाकर सम्मानित किया गया।  

     इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए श्री हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विश्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। आजादी के आन्दोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारत के स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में 28 दिसम्बर, 1885 का दिन भारत की महान जनता के दिलो-दिमाग पर अमिट स्मृति और आत्मविश्वास को जगाने वाला यादगार दिन है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कर रहे ए.ओ. डब्लू ह्रयूम, एनी बेसेन्ट, बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृश्ण गोखले, राना डे आदि उपस्थित भारत के अन्य नेताओं ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि जिस संस्था का भारत की जनता के उत्पीड़न के विरोध तथा मानवीय अधिकारों और राज सत्ता में सुनवाई के हक की लड़ाई के लिए गठित किया जाने वाला यह संगठन एक दिन भारत की जनता को एकसूत्र में बांध कर उनमें आत्मविश्वास, राष्ट्रीयता बोध, सांस्कृतिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का जज्बा पैदा कर देश के नव निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायेगा।

     इस असवर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान का रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी ने अब वर्तमान अध्यक्ष श्री मल्किार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है।हमारे विपक्ष के लोग ’’कांग्र्रेस मुक्त भारत‘‘ का आह्नवान करते हैं तो निश्चित रूप से आपके हृदय में यह बात एक तीर की तरह चुभती होगी, ऐसा मेरा मानना है, उनकी इस हिटलरी मानसिकता को भी आप भलीभांति समझते होंगे, क्योंकि हिटलर ने भी जर्मनी में ठीक इसी तरह से यहूदियों से मुक्त करने का आह्नवान किया था, यहां तक कि उन्हें गैस चेम्बरों में डालकर मौत के घाट उतार दिया था। एक विचारधारा की हत्या करने का आह्नवान ठीक उसी मानसिकता का परिचायक है। आप कांग्रेस विचारधारा के पोषक एवं संवाहक हैं, तो क्या आपके और हमारे लिए इस देश में रहने का हमारा मौलिक अधिकार वे समाप्त करना चाहते हैं, इस पर आप कांग्रेस के रक्षक होने के नाते इस मानसिकता के खिलाफ समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें तन-मन-धन से खड़ा होना है।

    श्री डॉ. गोगी ने कहा कि हम सबके प्रिय नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी भी ’’भारत जोडो यात्रा’’ माध्यम से भारत की एकता एवं अखण्डता को बचाये रखने के लिए लगातार पद यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को जाति धर्म के नाम बांटकर देश की एकता को खंडित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को आप सबने सबक सिखाने का काम करना है।

   इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों जिसमें पूर्व विधायक द्वारिका नाथ धवन के पुत्र रामकुमार धवन, पूर्व जिलाध्यक्ष एम0 एन0 फारूखी, श्रवण कुमार रजोरिया, रमेश कुमार तनेजा, अनिल ग्रोवर, कृष्णा खत्री, स्व0 गुरूवक्स सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह, गोपला क्षेत्री, पूरन सिंह रावत, छतर सिंह रावत, राव नशीम, बी. एस. थापा, नजमा खान, गोदावरी थापली, इन्द्रमोहन नारंग, जगदीश धीमान, डॉ. विजेन्द्र सिंह, भाष्कर चुग शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

   स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री नवीन जोशी, एससी विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, डॉ. अरूण रतूडी, कोमल बोरा, पिया थापा, मुकेश सोनकर, अमित भण्डारी, आशा मनोरमा शर्मा, अनिल नेगी, विकास पुण्डीर, रोविन त्यागी, विरेन्द्र पंवार, शकील मंसूरी, महावीर सिंह रावत, मोहित ग्रोवर, शिवानी थपलियाल, शुभम सैनी, कुलदीप नरोला, प्रताप असवाल, अमनदीप सिंह, रवि कुमार, मीना रावत आदि उपस्थित थे।