एसबीआई अधिकारी संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन टाउन हाल में आयोजित

Spread the love


देहरादून। नगर निगम टाउन हाल में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी संघ की त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन नगर निगम स्थित टाउन हाल में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में उप महा सचिव करण सिंह रावत के कार्याें की सरकाना भी की गई व उनका सम्मान भी किया गया जो की इस माह 30 जून को 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवा निवृत्त होंगे उनका स्वागत व सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया किया।

इस सम्मेलन के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि सुशील आहुजा, महा सचिव दिल्ली सर्कल, जतेंदर पाल सिंह सेटी अध्यक्ष दिल्ली सर्कल, करण सिंह रावत उप महा सचिव देहरादून मण्डल और हरीश शर्मा उप महासचिव दिल्ली माॅडयूल, सुशील जैन डीजीएस दिल्ली मंडल, आनंद बलभ एजीएस दिल्ली मंडल, प्रीतम आर्य डीजीएस सेवा, अमर दीप सिंह, हिमांशु सिंह बिष्ट, विकास बड़थ्वाल क्षेत्रीय सचिव देहरादून माॅडयूल आदि व्यक्ति मौजूद थे।