उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

Spread the love


देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाली तीज का कार्यक्रम बडे धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला प्रदेश की मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है।

अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेषा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुषल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आज महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनैतिक क्षेत्र मे ंभी महिलाये आज पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।