देहरादून : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस का आयोजन देहरादून गांधी ग्राम मस्जिद से किया गया जिसमे लगभग 500 लोगों द्वारा भाग लिया गया लोग बड़े हर्षोउल्लास के साथ जुलूस में शामिल हुए ईद मिलादुन्नबी कमेटी द्वारा कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि विनोद कुमार अधिवक्ता वरिष्ठ नेता आप पार्टी को शॉल उड़ाकर समानित किया एवम प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया एवम विनोद कुमार अधिवक्ता ने जुलूस को हरी झंडी देकर रवाना किया, विनोद कुमार अधिवक्ता नेता आप पार्टी ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा एक दोहरा रवय्या मुस्लिम समाज के प्रति अपनाया गया जमाल शाह दरगाह कमेटी BJP के इशारे पर काम कर रही हैं और जुलूस को दरगाह में प्रवेश नही करने दिया BJP सरकार मुस्लिम समाज के साथ दोहरा खेल खेल रही हैं ईद मिलादुन्नबी कमेटी के संरक्षक विनोद कुमार अधिवक्ता के साथ गेट को खुलवाने को लेकर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए धक्का मुक्की की विनोद कुमार अधिवक्ता ने कहा सर्वप्रथम सभी प्रदेश वासियों को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएं ओर कहा कि आज शासन प्रशासन मुस्लिम समाज के साथ भेदभाव कर रहा हैं मुस्लिम समाज को धामिर्क आयोजन से रोका जा रहा हैं जो प्रजातन्त्र पर एक सुनयोजित हमला हैं* कार्यक्रम में उपस्थित गण मान्य लोग इम्तियाज अहमद अध्यक्ष ईद मिलादुन्नबी कमेटी, राशिद खान जी, सावेज मलिक जी,अहतशाम अहमद, रिजवान खान,मोहम्मद आजाद, सरफराज आदि
Related Posts
विकास में सामान्य जन की सहभागिता मोदी जी की अनुकरणीय पहल है:शिव प्रकाश
Spread the love देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि विकास में सामान्य जन की सहभागिता मोदी जी की अनुकरणीय पहल है। भारत भविष्य में विश्व में श्रेष्ठ होगा यह विश्वास भारतीय जनमानस में जागृत हुआ है। शिव प्रकाश ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री एवं 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी जी ने अपना उदाहरण जिस प्रकार से प्रस्तुत किया उससे जनता को लगने लगा कि यह व्यक्ति ही हमारी आकांक्षा पूर्ति का माध्यम हो सकता है।कठोर परिश्रम पारदर्शी छवि प्रत्येक संकट में सदैव अग्रसर एवं आवश्यकता पड़ने पर कठोर निर्णय ये सभी विशेषताएं मोदी जी को शेष में कुछ विशेष बनाती हैं ।सह संगठन मंत्री ने कहा कि मेट्रो ट्रेन में सामान्य नागरिक के समान यात्राएं, बच्चों के साथ घुलना मिलना एवं नागरिकों से संवाद उनकी सहजता एवं सादगी को दर्शाता है। भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार ने भ्रष्टाचारियों में भय एवं गरीबों में एक विश्वास का वातावरण तैयार किया है। शिव प्रकाश ने कहा कि जब हम देश की स्वतंत्रता के 100 वर्षों का महोत्सव मना रहे होंगे तब हमारा देश कैसा होगा यह स्वप्न देश की जनता देख रही है। 25 वर्षों के अमृतकाल का उपयोग अपने देश को गौरवशाली देश बनाने के लिए हो यह संकल्प जनता में जागृत होना चाहिए। गरीबी से मुक्त, आर्थिक संपन्न, शिक्षा में अग्रणी, सुरक्षित, समरस, सांस्कृतिक क्षेत्र में विश्व का सही पथ का दर्शन कराने वाला भारत हम बनाएंगे यही संकल्प होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनता में यह संकल्प जगाने के लिए प्रयासरत हैं, परिश्रम की पराकाष्ठा भी कर रहे हैं। हमारा एवं उनका संकल्प एक बने इसकी आवश्यकता है।