अभाविप उत्तरांचल का 22वां प्रान्त अधिवेशन उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ

Spread the love


देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 3 दिवसीय 22वें प्रान्तीय अधिवेशन का सम्मापन ध्वजावतरण्र के साथ 10 जनवरी को श्रीनगर गढ़वाल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उत्तरांचल प्रान्त में इस वर्ष एक ऐतिहासिक निर्णय हुआ जिसमें प्रांत में पहली बार महिला प्रान्त अध्यक्ष, महिला प्रान्त मंत्री निर्वाचित हुई। साथ में मातृशक्ति को विभाग, जिला स्तर पर दायित्व दिए गए है। पत्रकार वार्ता में प्रान्त अधिवेशन की जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री काजल थापा ने बताया कि अधिवेशन में प्रान्त भर के कुल 279 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें 195 छात्र, 69 छात्रा और 15 शिक्षक भी मौजूद रहे।

प्रान्त अधिवेशन में शिक्षा की वर्तमान चुनौतियां और समाज की भूमिका, उत्तरांचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य, ये दो प्रस्ताव भी परित हुए। साथ में शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया। अधिवेशन के अंतिम दिन व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का परिचय भी सभी के समक्ष रखा किया गया। अधिवेशन के अंतिम दिन व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का परिचय भी सभी के समक्ष रखा गया।

अभाविप उत्तरांचल की नवीन कार्यकारिणी जिसमे प्रदेश अध्यक्ष डाॅ ममता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ राजेश भटट् डाॅ बलवंत कुमार, डाॅ कुमुद उपाध्याय, डाॅ भक्त दर्शन सिंह नेगी, डाॅ जेपी भटट् प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी, रचित सिंह,ऋषभ रावत, संदीप राणा तृप्ति बलूनी अमित मिश्रा प्रदेश छात्रा प्रमुख गीतांजली पटवाल प्रदेश सह छात्रा प्रमुख ईशा बदलवाल बबिता अधिकारी हिमाक्षी निझोंना पूर्जा फरसवान प्रदेश कोषाध्यक्ष रमाकंात श्रीवास्तव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष डाॅ नवीन पंत, बलराम प्रसाद, प्रान्त कार्यालय मंत्री मनीष राय, सह प्रान्त कार्यालय मंत्री कार्तिक तोमर, प्रान्त आयाम प्रमुख आदि की घोषणा की गई।