होली है भाईचारे और देश की एकता और अखंण्डता का प्रतीक गणेश जोशी

Spread the love


देहरादून। सैन्य कल्याण मंत्री व स्टेट केबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी ने गढ़ी केंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मस्त मगन होकर रंगों के पर्व होली का आगाज किया। यह होली मिलन समारोह मुख्य रूप से हाथी बड़कला, विलासपुर काडली व कुर्माचल परिषद विभिन्नशाखाओं के सहयोग द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केन्द्र बाल कलाकारों द्वारा पेश की गई प्रस्तुती थी।

इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए सैन्य कल्याण मंत्री ने कहा कि होली फगुन माह में आने वाला रंगों का ऐसा त्योहार जो प्रत्येक व्यक्ति के मन में रंग बिरंगे उत्साह को और ज्यादा रंगीला बना देता है और यह त्यौहार देश में एकता भाइचारे व देश की अखण्डता को और ज्यादा मजबूती प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के दौरान सैन्य कल्याण मंत्री ने कुर्माचल परिषद को 51000 रूपये की आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान करवाने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर सविता कपूर आरएस परिहार, उत्तम सिंह, विजय बिष्ट दामोधर काण्डपाल नीतू बिष्ट, पुष्पा बिष्ट कविता बाफिला पूनम नौटियाल वंदना ठाकुर हरिशचंद्र पाण्डे और मनोज थापा आदि मौजूद थे।