वार्ड नंबर 1 मालसी के खाला गाव में घर घर तिरंगा लगाया गया

Spread the love

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड नंबर 1 मालसी के खाला गाव में घर घर तिरंगा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नामित पार्षद सुंदर सिंह के द्वारा की गयी।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के धर्मपाल घाघट ने भाग लिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये धर्मपाल घाघट ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है।

उन्होने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया। “हर घर तिरंगा“ अभियान राष्ट्र के प्रति एक ऐसी उमंग को प्रदर्शित करता है जो हमें हर एक देशवासी को एक डोर में बांधता है। तिरंगा हमको समरसता, समृद्धि, खुशहाली और सुरक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से तिरंगा लगाए जाने के प्रण को पूरा किया जा रहा है।

इसमें सभी वर्गों की समान भागेदारी है। 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे से खादी का बना तिरंगा न केवल आजादी की लड़ाई की पहचान बना बल्कि आज भी देशभक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा मसूरी विधान सभा के प्रभारी जसवीर सिंह जसू भाई, सविता, मुकुल, सज्जन, सुशांत, संदीप, राहुल उपस्थित रहे।