देहरादून। महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अंबेडकर मंडल में संदीप चौहान के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के पार्षद विशाल कुमार द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रुप में महानगर प्रभारी छेदी राम भारती का भव्य स्वागत किया गया। उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत करने एवं 2022 चुनाव का आह्वान करते हुए मार्गदर्शन किया गया एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मपाल घाघट द्वारा अनुसूचित हित की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अंत में धर्मपाल घाघट द्वारा बताया गया कि काफी समय से उनके महामंत्री सोनू गहलोत का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। उनके स्वास्थ्य की जल्दी ठीक होने की कामना की। संगठन के निर्देश पर संदीप चौहान को कार्यकारी महानगर महामंत्री एवं महानगर उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र मचल को मनोनीत किया गया। सभी ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उम्मीद की कि वह भारतीय जनता पार्टी हित में कार्य करेंगे एवं अनुसूचित जाति मोर्चा को गति देंगे। इस अवसर पर संचालन महानगर उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि ने किया एवं महानगर महामंत्री जगराम, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश राजोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीराम, महानगर कोषाध्यक्ष दीपक शाह, सह मीडिया प्रभारी राज गहलोत, महानगर मंत्री विजय नागवंशी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत शुद्अं, अबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष निखिल, अनिल खजवाल, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत करने बैठक का आयोजन किया
