पुष्कर धामी को ही फिर से बनना चाहिए उत्तराखंड का सीएम

Spread the love


देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है, मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। मगर जितने भी दिन भाजपा के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि का एक सीएम के रूप में नेतृत्व किया वह काफी सहरानीय कदम रहा है। उन्होंने ने अपने मुख्यमंत्री के अल्प कार्यकाल में प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान कराई जिसका सबसे ज्यादा फायदा प्रदेश के युवओं को प्राप्त हुआ है। आज 2022 के चुनाव परिणाम के धामी को कांग्रेस उम्मीदवार ने भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के कारण भाजपा नया मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा में नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए कवायद भी तेज हो गई है।