देहरादून की कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में भी भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया

Spread the love

देहरादून 18 सितम्बरः कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की अगुवाई में दिनांक 7 सितम्बर, से कन्याकु एक्समारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोडो यात्रा के समर्थन में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून महानगर के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र कौलागढ़ में कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में महानगर के कांग्रेसजनों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।

महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि भारत की एकता, अखण्डता तथा देश में सभी धर्मो, वर्गों में भाईचारा कायम रखने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी जी की अगुवाई में कांग्रेसजनों द्वारा विगत 7 सितम्बर से कन्या कुमारी से कश्मीर तक की 3500 कि.मी. लम्बी यात्रा निकाली जा रही है। इसी के मद्देनजर उत्तराखण्ड राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी प्रकार की यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत आज देहरादून की कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में भी भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा आज देश में वैमनस्यता का माहौल बनाया जा रहा है तथा देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की चेष्टा की जा रही है। कांग्रेस पार्टी का सदैव देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने में विश्वास रहा है तथा आज भी कांग्रेस पार्टी इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से परम्पराओं का निर्वहन कर रही है।भारत जोड़ो यात्रा में आज के कार्यक्रम संयोजक श्री विपुल नौटियाल थे। इस मौके पर मुख्य रूप से विपुल नौटियाल,श्रीमती देवकी बिष्ट,मोहन जोशी, अमिता  छेत्री,शोभा कन्याल,विजय प्रसाद भट्टराई, यशपाल धवन,अनिल बसनैत,राजेंद्र धवन,अभिषेक तिवारी,लकी राणा,शंकर सिंह रावत, लक्ष्मण थापा, पुष्पा भट्टराई।