कांग्रेस ने सत्यग्रह कर धरना दे केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Spread the love

देहरादून। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने पर कांग्रेस ने सत्यग्रह कर धरना दे केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आज यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को निरस्त किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राज्य के सभी जनपदोें के मुख्यालयों में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी की गई।ं इस मौके पर सत्याग्रह परं बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार मेें आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है और देश की आजादी में भाग लेने वाले शहीदों के परिवारों का खुलेआम अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीद के बेटे को अपमानित करने का काम किया है जिनके पूर्वजों ने देश के लोकतंत्र को अपने खून और पसीने से सींचा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कई बडबोले नेताओं एवं स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न मौकों पर गांधी एवं नेहरू परिवार को अपमानित करने के लिए कई—कई बार बयान दिये हैं आंखिर मोदी सरकार उन सब पर कब कार्रवाही करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने किये पर कभी आत्मलोचन करेेंगे? रावत ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र की सरकार विपक्ष के नेताओं को चिन्हित कर डराने व धमकाने का काम कर रही हैं उससे कांग्रेस डरने वाली नही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की ओछी हरकतें कर विपक्ष की आवाज को बन्द करना चाहती है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय—समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै।

इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भण्डारी, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, मनोज रावत, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, अमरजीत सिंह, प्रभुलाल बहुगणा, पूरन सिंह रावत, गरिमा माहरा दसौनी, नवीन जोशी, मनीष नागपाल, गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, हरिकृष्ण भट््ट, मोहित उनियाल, शान्ति रावत, दर्शन लाल, डॉ. बिजेन्द्र पाल सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, मोहित, मोहन काला, लाल चन्द शर्मा, प्रदीप जोशी, बिरेन्द्र पोखरियाल, रोविन्द त्यागी, विनीत प्रसाद भटृ, सुरेन्द्र रांगड़, दीप बोहरा, नीरज त्यागी, उपेन्द्र थापली, वसी जैदी, सुशील राठी, विशल मौर्या, जयेन्द्र रमोला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।